चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

चंबा : खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल

चंबा : प्रदेश के चंबा जिले में  एक कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार, चंबा-जोत मार्ग पर सोमवार सुबह एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं।  बताया जा रहा है कि टांडा से लौटते हुए भटालवा के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। हादसे का शिकार हुए लोग पल्यूर के बताए जा रहे हैं। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 
मृतकों की पहचान लाल हुसैन पुत्र नूर माही निवासी गांव नैनुईं (डाडू) डाकघर पल्यूर जिला चम्बा, अब्दुल रशीद पुत्र हसनदीन निवासी गांव माशवाड़ी डाकघर पल्यूर जिला चम्बा व फतेह मोहम्मद पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी गांव नैहपुरी डाकघर पल्यूर जिला चम्बा के रूप में हुई है। इसके अलावा हादसे में कार चालक शमाऊन पुत्र उमरदीन निवासी गांव माशवाड़ी डाकघर पल्यूर जिला चम्बा तथा मिसर पुत्र लाल हुसैन निवासी गांव माशवाड़ी डाकघर पल्यूर जिला चम्बा घायल हुए हैं। घायलों का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। बताया जा रहा है कि ये लोग कांगड़ा में किसी शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे, लेकिन सुबह करीब 5 बजे भटालवां के निकट एक तीखे मोड़ पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed