10 हजार बेसहारा गौवंश को किया जाएगा आश्रय प्रदान : पशुपालन मंत्री

Himachal Budget : पशुपालन क्षेत्र के लिए 2022-23 में 469 करोड़ रुपये का प्रावधान

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चुनावी साल में अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश किया। सीएम जयराम ठाकुर ने 2022-23 के लिए 51365 करोड़ का बजट पेश किया।

मुख्यमंत्री ने 2022-23 में पाँच बड़ी Cow Sanctuaries एवम् गौ-सदनों की स्थापना तथा हिमाचली पहाड़ी गाय के संरक्षण हेतु एक उत्कृष्ट फार्म स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने निजी गौ-सदनों में आश्रित गौवंश के लिए दिये जाने वाले अनुदान को 500 रुपये प्रति गौवंश प्रतिमाह से बढ़ाकर 700 रुपये करने की घोषणा। इस व्यवस्था को अब ”गोपाल“ के नाम से जाना जाएगा। सरकारी क्षेत्र के गौ-सदनों के अनुदान में आवष्यकतानुसार समुचित वृद्धि की जाएगी।

2022-23 में डेयरी गतिविधियों के विस्तार के लिए दत्तनगर तथा चक्कर (मण्डी) में प्रतिदिन 50 हजार लीटर क्षमता के दो Milk Processing Plants शुरु किये जाएंगे। दूध खरीद मूल्य 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की।

पशुपालकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पहली बार 44 Mobile Veterinary Ambulances चलाई जाएंगी जिन पर 7 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। पशु पालकों को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कॉल सेंटर की भी स्थापना की जाएगी।

पशु पालकों की आय बढ़ाने के लिए Rural Backyard Sheep Development Scheme के अन्तगर्त 2 हजार

भेड़ ईकाइयाँ स्थापित की जाएंगी जिस पर 12 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। दस करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम’ चरण-3 के अन्तर्गत 5 लाख गाय व

भैंसों को निःषुल्क कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त 7 करोड़ रुपये की लागत से Sex Sorted Semen पर आधारित कृत्रिम गर्भाधान की व्यवस्था की जाएगी।

पात्र पशुपालन सहायकों को Pharmacist के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए आवष्यकतानुसार स्कीम अथवा सम्बन्धित नियमों में बदलाव किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed