गोविन्द सागर जलाश्य में मत्स्य विक्रय के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगीः वीरेन्द्र कंवर

Himachal Budget: 2022-23 में किया जाएगा 120 नई ट्राउट इकाईयों का निर्माण

500 युवाओं को मिलेंगे रोज़गार के अवसर 

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चुनावी साल में अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश किया। सीएम जयराम ठाकुर ने 2022-23 के लिए 51365 करोड़ का बजट पेश किया।

मत्स्य पालन क्षेत्र की क्षमता एवं सम्भावनाओं को देखते हुये 2022-23 में 120 नई ट्राउट इकाईयों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य में Biofloc मत्स्य पालन इकाई, ट्राउट हैचरी, मछली फीड मिल और बर्फ संयन्त्र स्थापित किये जाएंगे। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में 20 हैक्टेयर में नये मत्स्य पालन तालाबों का निर्माण किया जाएगा।

2022-23 के दौरान मछुआरों को आईस बॉक्स सहित 20 थ्री-व्हीलर और 80 मोटर साईकिल, 200 नावें और जाल अनुदान पर प्रदान किये जाएंगे। पुरुषों के लिए यह अनुदान राशि कुल लागत का 40 प्रतिशत तथा महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए 60 प्रतिशत होगी। मत्स्य पालन क्षेत्र में 2022-23 में ग्रामीण क्षेत्र के 500 युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाये जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed