मण्डी: मैगल नाले में गिरी कार, मां की मौत, बेटा, बहु और पोता घायल

मण्डी: मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मैगल के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, इस हादसे में एक महिला की मौत  हो गई है, जबकि उसका बेटा, बहू और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा आज शाम करीब साढे़ 3 बजे का बताया जा रहा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल हास्पिटल मंडी भेजा गया है। वहीं, घायलों का भी यहीं पर उपचार चल रहा है। DSP हेडक्वार्टर राजेश ने की हादसे की पुष्टि की।

मिली जानकारी के अनुसार यह सभी बल्ह क्षेत्र के बुराहली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी पधर गए हुए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। मैगल के पास वाले नाले के पास पहुंचते ही चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार नाले में जा गिरी। मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय द्रुमति देवी पत्नी बसंता राम गांव बुराहली डाकघर घाघणू के रूप में हुई है।

जबकि घायलों में 32 वर्षीय रणजीत सिंह, 25 वर्षीय मोनिका पत्नी रणजीत सिंह और 5 वर्षीय शिवांश पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव बुराहली डाकघर घाघणू शामिल हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का जोनल हास्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है। उधर, DSP हैडक्वार्टर राजेश ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *