विधानसभा का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प

हिमाचल: प्रदेश के विधानसभा परिसर तपोवन से करीब एक किलोमीटर दूर जोरावर स्टेडियम में मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने इन्हें रोक दिया। इस दौरान युकां कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें कई पुलिस कर्मियों व युकां कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।  इस दौरान काफी देर तक युकां कार्यकर्ताओं व पुलिस के भी गतिरोध बना रहा। युकां कार्यकर्ता विधानसभा घेराव पर अड़े रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि युकां महंगाई, बेरोजगारी, पुरानी पेंशन व अन्य मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन इसी बीच कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की हुई है। वहीं, प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन को आज दो-दो ड्रोन का सहारा लेना पड़ा।

इसके बाद युकां कार्यकर्ता पुलिस की ओर से लगाए बैरिकेड के पास धरने पर बैठ गए।  इसके बादडीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल मौके पर पहुंचे और युकां की मांगों को सुना। इस दौरान युकां ने डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।  डीसी के आश्वासन के बाद युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन खत्म किया। 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *