धर्मशाला विधानसभा शीत सत्र: दूसरे दिन गर्माया सदन, कांग्रेस विधायकों का सदन से वॉकआउट

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही सदन गर्माया

कांग्रेस विधायकों ने सदन में पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, निरस्त होते ही किया वाकआउट

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन गर्माया। हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन शुक्रवार से धर्मशाला के तपोवन में सुबह 11:00 बजे शुरू हो गया। पहले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों बोध राज, गुरमुख सिंह बाली व डॉ. शिव कुमार के लिए शोकोद्गार प्रस्ताव रखा। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व लांस नायक विवेक कुमार को श्रद्धांजलि दी।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कांग्रेस के सात विधायकों ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने अपना विश्वास खो दिया है। उपचुनाव में भाजपा चारों सीटों पर हार गई। सदन में प्रस्ताव पेश होते ही खारिज कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने नियमों का हवाला देकर चर्चा की अनुमति नहीं दी।

विपिन परमार ने कहा कि नियमानुसार कांग्रेस के 23 सदस्य सदन में होने चाहिए। इस नियम का हवाला देकर प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। कांग्रेस के 23 में से 18 सदस्य सदन में थे। कांग्रेस विधायकों ने सदन में चर्चा क्यों नहीं होती के नारे लगाना शुरू कर दिए। इसके बाद कांग्रेस विधायक सदन से वाकआउट कर गए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *