रोहित ठाकुर जिला शिमला की उम्मीद : धनी राम शांडिल

भाजपा अच्छे दिन के वायदे कर सत्ता में आई और अब अच्छे दिन के वायदें ही भूल गई : रामलाल ठाकुर

 उप-चुनाव हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता का चुनाव : रोहित ठाकुर

शिमला: रोहित ठाकुर अनुभवी, जुझारु, मृदुभाषी और जन सेवक है यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सोलन विधानसभा क्षेत्र से विधायक धनीराम शांडिल ने टिक्कर के शरौंथा, देवली और जुब्बल की सोलंग पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। शांडिल ने कहा कि सेब बाग़वानी को जो मुक़ाम हासिल हुआ है वो हिमाचल निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार,पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र के निरन्तर प्रयासों से सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में रोहित ठाकुर ने जनहित में विकास के कार्य किए हैं। शांडिल ने कहा कि रोहित ठाकुर जिला शिमला की उम्मीद हैं और इनका भविष्य उज्ज्वल है।

उन्होंने जनता से रोहित ठाकुर के पक्ष में आशीर्वाद और वोट देने की अपील की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व नैना देवी से विधायक रामलाल ठाकुर ने भाजपा सरकार को महँगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी निर्णयों पर घेरा। पूर्व मंत्री व नैना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा अच्छे दिन के वायदें कर सत्ता में आई और अब अच्छे दिन के वायदें ही भूल गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में महँगाई, बेरोजगारी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई ने प्रदेश का लम्बे समय तक नेतृत्व किया हैं। प्रदेश के दो विकासपुरुषों पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद और पदचिन्हों पर चलते हुए रोहित ठाकुर ने जनता के आशीर्वाद से जुब्बल नावर कोटखाई में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया हैं। उन्होंने जनता से रोहित ठाकुर को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजने की अपील की ।

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि रोहित ठाकुर ने जुब्बल नावर कोटखाई के बाग़वानी, शिक्षा, सड़क, बिजली आदि विकास के कार्य में नए आयाम स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा कि बाग़वानी क्षेत्र में ढांचागत विकास का जीता-जागता उदाहरण ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना हैं। मोहन लाल ब्राक्टा ने जनता से रोहित ठाकुर को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का भावनात्मक संबंध रहा है और यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है। 2012-17 के कांग्रेस कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में 250 करोड़ का बजट विभिन्न योजनाओं के तरहत सड़को के निर्माण के लिए स्वीकृत करवाया, शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 35 सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोलें गए। कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने कहा कि 2017 में मोदी सरकार ने हिमाचल की जनता से बड़े-2 वादें किए थे जिसमें 2022 तक किसानों-बागवानों की आय दोगुनी करना शामिल था। रोहित ठाकुर ने कहा की चार सालों में आय बढ़ने की बजाए लगातार घट रही हैं जिससे कृषि-बाग़वानी घाटे का सौदा साबित होती जा रही हैं।

सरकार ने इस वर्ष कार्टन में 20 से 25% की वृद्वि की उसके बाद अब जीएसटी की दर बढ़ाकर कार्टन और ट्रे को पहले से भी अधिक महँगा कर दिया है। कीटनाशक, फफूंदनाशक पर उपदान ख़त्म करने के साथ-2 उर्वरकों का मूल्यों में वृद्धि कर दी। डबल इंजन की सरकार की ग़लत नीतियों से पढ़े-लिखे युवा, व्यापारी, मजदूर और पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी कठिन दौर से गुज़र रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बजाय भाजपा सरकार बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां बांट रही है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि सत्ता और विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाग़वानों के हितों की लड़ाई लड़ी हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई की जनता उप-चुनाव में भाजपा सरकार की बाग़वानी विरोधी निर्णयों के खिलाफ़ वोट डालेंगी। रोहित ठाकुर ने कहा की उप-चुनाव हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता का चुनाव है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-2 तक पहुँच कर कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकासात्मक कार्य और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारें में लोगों को जागरूक करना होगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *