विधानसभा अध्यक्ष ने लिया सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आज विधान सभा सचिवालय परिसर का आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए विस्तृत दौरा किया। परमार ने परिसर में चल रहे विकासात्मक कार्यों तथा अन्य मुरम्मत कार्यों का निरिक्षण भी किया। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र 2 अगस्त, 2021 से आरम्भ होने जा रहा है। इस अवसर पर विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा, संयुक्त सचिव (प्रशासन) विधान सभा  बेग राम कश्यप, उप निदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज, विधान सभा अध्यक्ष के सचिव प्रकाश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता डॉ.रवि कुमार कौंडल, विधान सभा सचिवायल के अनुभाग अधिकारी प्रशासन राजेन्द्र ठाकुर, तथा सत्र की तैयारियों में लगे अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
इस अवसर पर  परमार ने अधिकारियों को समय रहते सभी कार्यों को पूर्ण करने के आदेश दिये।  परमार ने परिसर की साफ सफाई को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  परमार ने पुस्तकालय कक्ष,मीडिया सैंटर, मुख्यमंत्री तथा मंत्रीपरिषद के सदस्यों के चैम्बर, अभी हाल ही में नियुक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक तथा उप मुख्य सचेतक के चैम्बर, पत्रकार दीर्धा, दर्शक दीर्धा तथा सदन के अन्दर चल रहे मुरम्मत कार्यों का निरिक्षण किया तथा कुछ और अरिरिक्त मुरम्मत कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने विधान सभा के प्रतिक्षालय भवन का भी निरिक्षण किया और वहां आगन्तुकों के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। परमार ने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 29 जुलाई को अपराह्न 3 बजे बैठक बुलाई गई है। परमार ने कहा कि सत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग देने हेतु शीघ्र ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *