राजगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के 89 लोगों का किया गया टीकाकरण

  • टीका लगवाने की अगली तिथियां 20, 24, 27 तथा 31 मई निर्धारित

राजगढ: कोरोना वायरस से बचाव व इस महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के तहत आज यहां नागरिक अस्पताल राजगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग 89 लोगों को टीका लगाया गया। यह जानकारी नागरिक अस्पताल राजगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अशोक ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि राजगढ़ खण्ड में इस आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। इस केंद्र में 89 पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है और इसके बाद ही इस उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। सप्ताह में केवल दो दिन ही टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीका लगवाने की अगली तिथियां 20, 24, 27 तथा 31 मई, 2021 निर्धारित की गई है।

इस दौरान राजगढ़ अस्पताल की पूरी स्वास्थ्य टीम टीकाकरण के लिए मुस्तैद रही।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *