श्रीनगर में आतंकियों से लोहा लेते कांगड़ा का जवान शहीद

  • मुख्यमंत्री ने अशोक कुमार की शहादत पर किया शोक व्यक्त

पालमपुर: कांगड़ा जिले की पालमपुर तहसील के अंतर्गत धेरू गांव के सीआरपीएफ में तैनात सैनिक अशोक कुमार श्रीनगर में उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गये हैं। शहीद की शहादत का पता चलते ही गांव में सन्नाटा छा गया है। शहीद की पत्नी व बच्चे पिंजौर में रहते है। जबकि अन्य परिवार देहरू में रहता है। घर में माता पिता व एक अन्य भाई की पत्नी रहती है। शहीद अशोक कुमार 2008 में भर्ती हुआ था। जबकि वह एक माह पहले ही घर आए हुए थे।

शहीद अशोक कुमार सीआरपीएफ में चालक के पद पर तैनात थे। सबसे पहले पत्नी को ही शहीद की शहादत का पता चला था। उसने ही अपने सुसर को इसकी सूचना दी थी। इसकी सूचना मिलते ही पिता सरवन व माता सैना का बुरा हाल है। गांव में इसकी सूचना मिलते ही वहां पर सारा माहौल गमगीन हो गया है। शहीद के पिता सरवन कुमार का कहना है कि अभी तक बेटे के पार्थिव शरीर के आने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। बताया गया कि इस इस मुठभेड़ में चार सैनिक घायल हुए थे। जिसमें अशोक कुमार व एक अन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, एसडीएम धीरा विकास जंवाल ने कहा कि उन्हें अभी ही सूचना मिली है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे अशोक कुमार की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अशोक कुमार कांगड़ा जिले की पालमपुर तहसील के अंतर्गत धेरू गांव के रहने वाले थे और श्रीनगर में एक बड़े आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अशोक कुमार के सर्वाेच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *