बजट सत्र के छठे दिन कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में मौजूद नहीं  

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सदन की कार्यवाही शुरू, कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में मौजूद नहीं  

  • जब तक सरकार निलंबन वापस नहीं लेती, कांग्रेस के विधायक सदन के भीतर नहीं जाएंगे : जगत सिंह नेगी

  • मुख्यमंत्री कल करेंगे बजट पेश,  ऐसे में  उम्मीद जताई जा रही है कि विधानसभा में चल रहा गतिरोध आज सकता सुलझ

हिमाचल: प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आज छठे दिन सदन की कार्यवाही 11 बजे विधानसभा शुरू हुई।  आज कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में मौजूद नहीं है जबकि  सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। प्रशनकाल के दौरान आज कुल 36 प्रशन पूछे जाएंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जब तक कांग्रेसी विधायकों का निलंबन रद्द नहीं होता तब तक कोई भी कांग्रेसी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेगा।

कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि जब तक सरकार निलंबन वापस नहीं लेती कांग्रेस के विधायक सदन के अंदर नहीं जाएंगे।

उधर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के निलंबित पांच विधायकों बाहर धरने पर बैठे हैं। उनके साथ कांग्रेसी विधायक भी धरने पर हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल बजट पेश करेंगे ऐसे में  उम्मीद जताई जा रही है कि विधानसभा में चल रहा गतिरोध आज सुलझ सकता है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *