अब प्रदेश में चलेगा ‘पॉलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान

 शिमला: प्रदेश सरकार राज्य में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से बढ़ती कचरे की समस्या का उचित समाधान कर पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘पॉलीथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान’ आरंभ करने जा रही है। यह अभियान 12 से 20 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत 12 अप्रैल को शिमला से की जाएगी।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सभी सचिव, विभाग के प्रधान, उपायुक्तों को अपने अधिकार क्षेत्रों में यह अभियान आयोजित करने को कहा गया है। उन्हें सभी विभागों, सीबीओ, बोर्डों व निगमों से स्वच्छता अभियान के लिए    स्वयं सेवकों को बड़े स्तर पर भाग लेने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करके सम्बन्धित शहरी क्षेत्रीय निकाय द्वारा निर्धारित संग्रह केन्द्र में जमा किया जाएगा जिसे आगे लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण कार्य के लिए सौंपा जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *