चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

चंबा: पिकअप खाई में गिरी, महिला समेत तीन लोगों की मौत

चंबा: चंबा जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चुराह उपमंडल के नकरोड़-कपाड़ी मार्ग पर एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक राह चलती महिला भी पिकअप की चपेट में आ गई। महिला ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों की पहचान लेसुईं पंचायत के बिशनरी निवासी 56 वर्षीय अली मुहम्मद पुत्र अहमद और उसके 25 वर्षीय बेटे शकूर के रूप में हुई है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। यह हादसा सुबह के वक्त हुआ। हादसे की सूचना पहले स्थानीय लोगों नेनकरोड़ पुलिस चौकी को दी। पुलिस जांच कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने हादसे की पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *