धर्मशाला: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द, 13 लोग गिरफ्तार

धर्मशाला: पालमपुर के परौर में रविवार को आयोजित कांगड़ा पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में पुलिस व सीआईडी ने हाईटैक नकल का होने से पहले ही भंडाफोड़ कर दिया। इस मामले में बड़े गिरोह की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों को तुरंत हिरासत में लेते हुए पालमपुर पुलिस थाना में 420 का मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि पकड़े गए सभी आरोपी दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। इस स्कैम में अब तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं इसमें दस लोग बाहरी राज्यों से हैं। 7 हरियाणा से 2 यूपी से, 1 राजस्थान और 3 हिमाचली भी अरेस्ट हो चुके हैं।

  • मुख्यमंत्री ने कहा की दोषियों को नही जाएगा बख्शा

 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा की काँगड़ा पुलिस की लिखित परीक्षा में नकलचियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है। बाहरी राज्यों से कैसे ये गिरोह काँगड़ा पहुंचा और आधुनिक उपकरणों की मदद से नक़ल करने की फ़िराक में था।  पुलिस ने परीक्षा से पहले ही 3 लोगों को गिरफ्तार कर  लिया था जबकि 2 को परीक्षा केंद्र के अंदर गिरफ्तार किया गया सभी युवक उतर प्रदेश व् हरियाणा के हैं। विभाग ने मामला आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा की दोषियों को बख्शा नही जायेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *