सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम, सीएम जयराम दिल्ली रवाना

शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जयराम ठाकुर ने सुषमा स्वराज के निधन को देश व भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सीएम ने कहा कि सुषमा के आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य शोकाकुल और स्तब्ध है।

वहीं बुधवार को हिमाचल भाजपा ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। सीएम जयराम ने स्वयं इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन  पवन राणा, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा सहित अन्य नेताओं ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट किया है।  वहीं, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह सुषमा स्वराज के निधन की खबर से हैरान और व्यथित है। उन्होंने कहा कि सुषमा एक प्रभावशाली सांसद, प्रभावी संचालक और एक उत्कृष्ट मानवीय नेता थीं। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *