प्रदेश में 12 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

प्रदेश में 3 से 5 जुलाई के मध्य मानसून दे सकता है दस्तक

अंबिका/शिमला: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार देश के कई राज्यों में 27 जून तक मानसून पहुंच चुका है। 30 जून को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तीन से पांच जुलाई के बीच हिमाचल में मानसून पहुंचेगा। दो जुलाई तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जबकि 10-11 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है। मानसून पहुंचने के पहले हफ्ते में प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। 11 जुलाई से मानसून प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *