मुझे आगे बढ़ने को प्रेरित करने के लिए ही वीरभद्र सिंह प्यार से करते हैं टिप्पणियां : सुक्खू

  • वीरभद्र सिंह की टिप्पणियां आशीर्वाद की तरह : सुक्खू

शिमला: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार किया है। सूक्खू ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को भाजपा का कुनबा संभालने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ वह पद के लिए नहीं बल्कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं।  उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की टिप्पणियां उनके लिए आशीर्वाद की तरह हैं। मुझे आगे बढ़ने को प्रेरित करने के लिए ही वीरभद्र सिंह प्यार से टिप्पणियां करते हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा उनकी टिप्पणियों को दिल से न लगाए, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। सुक्खू ने कहा कि उनके कार्यकाल में कांग्रेस बूथ स्तर तक पहुंची और युवाओं को संगठन में स्थान मिला। उसका ही नतीजा है कि कांग्रेस हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतने जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *