लोकसभा चुनाव में जीत तो सुनिश्चित है लेकिन परिश्रम अनिवार्य : जयराम ठाकुर

कुल्लू: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू पहुंचकर कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल में 2014 का इतिहास दोहराया जाएगा। लोकसभ चुनाव में जीत तो सुनिश्चित है लेकिन परिश्रम अनिवार्य हैं। सम्मेलन में आई जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो कार्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए वह भाजपा सरकार के आते ही पूरे हुए और कई कार्य आचार संहिता के समाप्त होने पर पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार पतलीकूहल में कहा कि होली के बाद भाजपा प्रत्याशियों के नाम की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार का नेतृत्व करने वाले नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है जिसके लिए उनके विकास कार्यों की गणना करना नाकाफी है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री दिनेश सेन व पूर्व मनाली शहरी कांग्रेस प्रधान विजय ठाकुर ने भी कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं ताकि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बने और आने वाले पांच वर्षों में जो कार्य देश में बाकी होने हैं उन्हें पूरा कर सकें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *