मुख्यमंत्री पहुंचे जयपुर, कमांड नियंत्रण केन्द्र का किया दौरा

राजस्थान : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जो एक दिवसीय राजस्थान के दौरे पर है ने आज जयपुर स्थित कमांड  नियंत्रण केन्द्र का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान केन्द्र के अधिकारियों के साथ वार्तालाप किया तथा केन्द्र के कार्य में गहरी दिलचस्पी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह केन्द्र सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पुलिस विभाग के लिए शहर की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु स्थापित किया गया है। इसमें शहर में होने वाली सभी गतिविधियों विशेषकर यह अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र के कार्यों की प्रशंसा की तथा राजस्थान सरकार को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए की गई इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है और  राज्य सरकार द्वारा इसमें और सुधार के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस तरह की प्रणाली स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाश करने के प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने बीटीएच टैक्नो हब का भी दौरा किया तथा उद्यमियों के लिए र्स्टाट अफ्स को बढ़ावा देने की पहल बारे चर्चा की।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *