राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी जन्माष्टमी पर्व पर शुभकामनाएं

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।  आचार्य देवव्रत ने कहा कि जन्माष्टमी हिंदुओं का एक पावन पर्व है, जिसे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व दर्शन आज के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि भगवद् गीता के दर्शन ने समग्र विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि भगवद् गीता हिन्दु धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सारतत्व है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करती है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *