विधानसभा मानसून सत्र : धोनी को राज्य अतिथि बनाए जाने के मामले पर राजनीति करना सही नहीं : मुख्यमंत्री

  • विधानसभा मानसून सत्र : सदन में गर्माया धोनी को राज्य अतिथि बनाए जाने का मामला

शिमला: विधानसभा के मानसून सत्र में क्रिकेटर एम.एस. धोनी को राज्य अतिथि बनाए जाने का मामला बुधवार को भी सदन में गर्माया रहा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को राज्य अतिथि बनाए जाने के मामले पर राजनीति करना सही नहीं है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन नीति पर चर्चा में अपना जवाब देते हुए सदन में कहा कि धोनी को शिमला में शूटिंग करनी है। अगर विश्व ख्याति प्राप्त ऐसा कोई व्यक्ति शिमला आता है तो हमारा फर्ज है कि हम उनका सम्मान करें।

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि धोनी पर सरकार ने किसी तरह का खर्चा नहीं किया और न ही धोनी ने ऐसी कोई मांग सरकार के पास रखी है, ऐसे में केवल राजनीति करने के लिए देश के महान खिलाड़ी की छवि को खराब करना उचित नहीं है। सरकार ने केवल धोनी को सुरक्षा कारणों से राज्य अतिथि बनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के सैलिब्रिटी का शिमला या हिमाचल पर्यटन स्थलों में आना प्रदेश के पर्यटन स्थलों को दुनिया के मानचित्र पर आने के लिए मददगार साबित होगा लेकिन विपक्ष द्वारा ऐसे बेवजह मामलों को तूल देने से हिमाचल की छवि खराब होती है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार पर मामले को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने तो केवल इस तरह के मामलों में स्पष्ट नीति बनाए जाने की बात उठाई थी। विपक्ष को धोनी या किसी भी सैलिब्रिटी के शिमला आने या उनको राज्य अतिथि बनाए जाने से ऐतराज नहीं है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *