शिमला: प्रदेश महिला कांग्रेस ने तीन ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। जुब्बल, रोहड़ू और हरोली महिला ब्लॉक को नए अध्यक्ष मिल गए हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी ने आज विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। नियुक्तियों में अनिता चौहान को ब्लॉक महिला कांग्रेस जुब्बल की ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। उर्मिला नागू ब्लॉक महिला कांग्रेस रोहड़ू की ब्लॉक अध्यक्ष होंगी। वहीं, सुमन ठाकुर को ब्लॉक महिला कांग्रेस हरोली की जिम्मेवारी सौंपी है।
