शिमला: महिला उद्यमियों को मिला फंडिंग और नेटवर्किंग का मंच

शिमला: जिला उद्योग केंद्र, शिमला द्वारा शिमला में एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनआईटीकॉन लिमिटेड (NITCON Limited) के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिले की लगभग 55 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), शिमला के विस्तार अधिकारी (EO)  सुरेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उपयुक्त विपणन मंचों से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।

फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट के दौरान महिला उद्यमियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। प्रतिभागियों के उत्साह, सहभागिता और सीखने की प्रवृत्ति से यह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ कि महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा योजनाओं, उद्यम (Udyam) पंजीकरण तथा डिजिटल एवं ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रियाओं से संबंधित व्यवहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें एलडीएम कार्यालय एवं यूको बैंक से श्री परीक्षित गंगटा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीआरडीए-एनआरएलएम श्रीमती हेमलता वर्मा, महिला उद्यमी श्रीमती रचना शाक्य तथा उद्योग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम रैम्प परियोजना के घटक-7 सोशल इंक्लूजन के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुंच को सुदृढ़ करना, उन्हें सरकारी योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ना तथा स्थायी आजीविका एवं बाजार संपर्क सुनिश्चित करना है।

यह कार्यक्रम महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त, व्यावहारिक एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed