DAV नेशनल स्पोर्ट्स में दयानन्द पब्लिक स्कूल का दबदबाः तायक्वोंडो, बैडमिंटन और कराटे में बने ‘ओवरऑल चैंपियन’

शिमला: डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स 2026 के क्लस्टर स्तरीय अंडर-14, 17 और 19 छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हो गया। इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों की मेजबानी डी.ए.वी. संस्थानों द्वारा की गई, जिसमें खो – खो प्रतियोगिता का सफल आयोजन डी.ए.वी. टूटू द्वारा किया गया, जबकि डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार ने बॉक्सिंग, तायक्वोंडो, कराटे, बैडमिंटन, जूडो और शूटिंग जैसी हाई-एनर्जी प्रतियोगिताओं की कमान संभाली।

इस पूरे टूर्नामेंट में दयानन्द पब्लिक स्कूल के जांबाज खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। अपने खेल कौशल और अटूट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दयानन्द पब्लिक स्कूल ने तायक्वोंडो, बैडमिंटन और कराटे में ‘ओवरऑल विजेता’ (Overall Champion) का खिताब अपने नाम कर मैदान मार लिया। सिर्फ इतना ही नहीं, अपनी बादशाहत को आगे बढ़ाते हुए स्कूल के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, शूटिंग और खो-खो में भी ‘उपविजेता’ (Runners-up) की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

“हमारे खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। अब हमारा अगला लक्ष्य राज्य स्तर पर जीत का परचम लहराना है।” – अनुपम, प्रधानाचार्या (दयानन्द पब्लिक स्कूल)

खिलाड़ियों के इस स्वर्णिम और धमाकेदार प्रदर्शन पर स्कूल की प्रधानाचार्या  अनुपम ने सभी विजेता छात्रों, उनके कोच और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए उनका हौसला बढ़ाया और उम्मीद जताई कि क्लस्टर स्तर पर अपनी धाक जमाने के बाद, ये होनहार खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (State Level) में भी अपने हुनर का लोहा मनवाएंगे और स्कूल का नाम रोशन करेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed