शिमला: महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन..

शिमला: जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी ने देश में बढ़ती महंगाई व पेट्रोल -डीजल के दामों में होती बेतहाशा वृद्वि के विरोध में उपायुक्त कार्यालय शिमला के समक्ष धरना प्रदर्शन किया । 

जिला कांग्रेसी कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष इंद्रजीत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत काल की डींगें हांकने वालों का गुबारा फूट गया है “ये कैसा अमृत काल है केंद्र सरकार कंगाल है “उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि डिप्लोमेसी की जगह मोदी सरकार “मैलोडी मैलोडी “कर रही है । असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए नए  शुगूफे छोड़ देना भाजपा की आदत रही है ।  पिछले 11 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था की जो हालात भाजपा सरकार ने की है उसकी पिक्चर रिलीज़ हो चुकी है पिछले 10 दिनों में पैट्रोल डीजल के दामों में 4 मर्तबा वृद्वि हो गई है जिसका सीधा असर आम गरीब जनता पर पड़ रहा है । मोदी के मित्रों के कारनामें छुपाने के लिए देश को किस किस दौर से गुजरना पड़ेगा ? 

जिलाध्यक्ष इंद्रजीत ने कहा कि ये केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समय रहते इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफ़ी मांगनी चाहिए । 

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विनोद ज़िंटा , प्रदेश महिला अध्यक्षा जैनब चंदेल, प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्षा तृप्ता ठाकुर , पूर्व महापौर आदर्श सूद ,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अतुल ठाकुर, वीरेंद्र बाष्टु  जिला उपाध्यक्ष वीनेश ठाकुर, कुश पाल सिंह, सत्य वर्मा ,जय प्रकाश, मंगल बिष्ट, नरेश गांधी, प्रवीण भारद्वाज, उमा वर्मा जिला महासचिव दीपक सुंद्रियाल, मुकेश भाटिया, दीक्षित जोगटाअमित शर्मा ,अमनदीप सिंह, विनोद कुमार, अमृतपाल सिंह विक्की शुभ ,रोहित कश्यप जिला सचिव रंजीत कर्नल , गुरविंदर सिंह, रमा सूद ,पुनीत कुमार,धीरज कश्यपनीतिश राणा, संदीप ठाकुर, अंकुश (गोनू) , अंकुश, पवन तनेजा , अल्बर्ट मैसी ,शशि जस्सू, संतोष ,रोहित जगटा, हेमू , पंकज,  धीरज  , मनप्रीत सेम्बी, ,महेन्द्रजीत बबलू ,उमीत राज  , शुभम ठाकुर , आर पी सिंह , प्रेम।लाल ,हेमराज ,शाकिर ,बबली ,उमा शर्मा ,कृष्णा शर्मा ,विनोद जॉन, एस के सहगल, , सोशल मीडिया कोर्डिनेटर हिमाशु कुमरा, धीरज उपस्थित रहे । 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed