मण्डी: लघु बचत समिति की दुकानों की नीलामी अब 30 अप्रैल को होगी – एसडीएम पधर

पधर:  उप-मण्डल पधर में लघु बचत समिति की नव निर्मित दुकानों की खुली बोली (ओपन ऑक्शन) की तिथि में प्रशासनिक कारणों तथा आवेदन पत्रों की कम संख्या के चलते परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि लघु बचत समिति की दुकान संख्या 12, 13 एवं 15 की नीलामी पूर्व में 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे कार्यालय के बैठक कक्ष में निर्धारित की गई थी, जिसे अब स्थगित कर नई तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। अब उक्त दुकानों की खुली बोली 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे उपमण्डल कार्यालय पधर के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो इच्छुक व्यक्ति इन दुकानों को प्राप्त करना चाहते हैं, वे अपने आवेदन पत्र, आधार कार्ड तथा पैन कार्ड सहित 29 अप्रैल 2026 तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। नीलामी से संबंधित सभी नियम एवं शर्तें पूर्व में जारी पत्र के अनुसार यथावत रहेंगी।

एसडीएम ने इच्छुक आवेदकों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed