बेहतर कार्य करने वाले अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को संगठन में दिया जाएगा विशेष प्रोत्साहन – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन के कार्यो को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पूरा करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि हर तीन माह में उनके कार्यो की समीक्षा की जाएगी और बेहतर कार्य करने वाले अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को संगठन में विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला शिमला, सोलन,सिरमौर व किन्नौर के ब्लॉक अध्यक्षों की पहली औपचारिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनय कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्रों में पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने व पार्टी के प्रचार प्रसार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्टी के उन लोगों को भी आगे लाने का आह्वान किया जो किसी न किसी वजह से पार्टी से दूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों को मजबूत करते हुए बीएलए की नियुक्तियां भी जल्द की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव भी होने हैं,इसके लिए अभी से जमीनी कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निकायों, पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में पार्टी से जुड़े कार्यकर्तओं को आगे लाते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करनी होगी। चुनाव किसी भी राजनीतिक दल के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते है और इन्हें पूरी मजबूती के साथ लड़ना होगा।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद ज़िंटा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ इन चुनावों में उतरेगी। उन्होंने पार्टी में अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि किसी भी बैठक में पदाधिकारियों को निश्चित समय पर पहुंचना होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायती राज, नगर निकायों में अधिकृत तौर पर अपने किसी भी उम्मीदवार की कोई घोषणा नही करेगी ,पर कांग्रेस उन सब लोगों का समर्थन करेगी जो हमेशा पार्टी के साथ चले हैं।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों के अतिरिक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव विकास कालटा व प्रदीप सूर्या विशेष तौर पर उपस्थित थे।
———————-
बैठक में संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने ब्लॉक कमेटियों के गठन और कार्यो की जानकारी दी।
ज़िंटा ने कहा कि पदाधिकारियों को पार्टी के कार्यो को पूरा समय देना होगा। समय और अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि पीसीसी उनके सभी कार्यो को दैनिक आधार पर समीक्षा करेगी। इसके लिए तीन ज़ोन रेड,येलो और ग्रीन बनाये गए है। इसी आधार पर पदाधिकारियों का मूल्यांकन होगा।
ज़िंटा ने कहा कि सभी ब्लॉकों में पांच स्तरीय ब्लॉक कार्यकारणी,ज़ोन अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, पृष्ठ प्रभारी होंगे की समितियां बनाई जाएगी। यह कार्य 15 जुलाई तक पूरा करना होगा। इसके अलावा सभी ब्लॉकों में 1 से 10 तारीख के मध्य बैठक आवश्यक तौर पर होगी।
ज़िंटा ने कहा कि ब्लॉक कमेटी सीमित बनाई जानी चाहिए। इसमें 5 से 7 उपाध्यक्ष,10 से 12 के महामहासचिव,20 से 22 सचिव,1 कोषाध्यक्ष,1 सोशल मीडिया,1 प्रेस सचिव ही होगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed