ऊना में भीषण आग, करीब 30 झुग्गियां राख..

ऊना : जिला ऊना में पुराना होशियार पुर मार्ग पर स्थित झुग्गी झोंपड़ियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब 30 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम मौका पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।  जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बनी एक झुग्गी में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते आग ने आसपास की झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र आग की लपटों से घिर गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। फायर स्टेशन अधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लालसिंगी क्षेत्र में लगी आग में 30 झुग्गियां जल गईं। नुकसान का आकलन करीब 2.90 लाख रुपये किया गया है, जबकि 15 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed