ताज़ा समाचार

कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर द्विमासिक बैठक

कुल्लू: सहायक आयुक्त जयबन्ती ठाकुर की अध्यक्षता में कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट से संबंधित द्विमासिक बैठक में सुरक्षा इत्यादि संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि हवाई अड्डा सुरक्षा एवं खतरों से बचाव के लिए हवाई अड्डा से 10 किलोमीटर की परिधि में पक्षी गतिविधियों से मुक्त होना चाहिए। एयरपोर्ट एनवायरमेंट कमेटी के अंतर्गत आवश्यक प्रावधानों को लागू करते हुए बताया गया कि कूड़ा- कचरा पक्षियों को आकर्षित करता है, अतः इसकी उच्च प्राथमिकता के आधार पर नियमित स्वच्छता सुनिश्चित होनी चाहिए।

प्रवासियों द्वारा शाढ़ाबाई में झुग्गी बनाकर व्यास नदी में हो रहा प्रदूषण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

छोटा भूईन में हवाई अड्डा के समानांतर सड़क के साथ व्यास में कूड़ा फेंकने की समस्या पर भी चर्चा हुई इसके लिए फेंसिंग की आवश्यकता जताई गई। एपीएमसी भुंतर द्वारा सब्जी मंडी में स्थापित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को क्रियाशील करने के लिए उचित पग उठाने के लिए निर्देश दिया गया।

सहायक आयुक्त ने बैठक में चर्चा में आए सभी प्रमुख मुद्दों पर हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश जारी किए। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed