दिल्ली में कांग्रेस की महारैली 14 को दिसंबर; विनय कुमार बोले- प्रदेश के 2500 से अधिक कार्यकर्ता लेंगे भाग

शिमला: नई दिल्ली के रामलीला मैदान मे 14 दिसम्बर को हो रही वोट चोर,गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस की महारैली में प्रदेश से पार्टी नेताओं के साथ 2500 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता इस महारैली में भाग लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  विनय कुमार ने आज ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ 11 दिसम्बर को मंडी में जन संकल्प सम्मेलन व 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में वोट चोर,गद्दी छोड़ महारैली बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की।
विनय कुमार ने बताया कि उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसदों, सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, बोर्डो व निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,पीसीसी के सभी पूर्व पदाधिकारियों जिला व ब्लॉकों के सभी पूर्व पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों, सभी कांग्रेस शासित नगर निगमों के पार्षदों व पार्टी कार्यकर्ताओं  से इन दोनों कार्यक्रमों में बढ़चढ़ भाग लेने को कहा है। उन्होंने पार्टी की ओर से पार्टी कार्यकर्ताओं को ले जाने व लाने के लिये पार्टी प्रबंधों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।
———————–
बाद में राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए विनय कुमार ने कहा कि आपदा के बाबजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य  सड़को व जनकल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 11 दिसम्बर को मंडी में जन संकल्प सम्मेलन में प्रदेश सरकार अपनी तीन साल की उपलब्धियों व आगामी विजन को लेकर जनता के बीच जा रही है। इसमें लगभग 12 से 15 हजार लोग शामिल होंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में विनय कुमार ने कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां केंद्रीय आला कमान करेगा, इसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष भी बना दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह के भीतर पीसीसी की पूरी कार्यकारणी भी गठित कर दी जाएगी। इसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ युवाओं का जोश भी शामिल होगा।
————————-
कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज पार्टी के मीडिया,सोशल मीडिया विभाग व अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर  पार्टी के प्रचार प्रसार को  प्रभावी बनाने की रणनीति पर मंथन किया।
———––———–
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  विनय कुमार ने 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में होने वाली महारैली के लिये विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया है।
हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा को इन सब कमेटियों का समन्वयक बनाया गया है।
1 मोबिलाइजेशन कमेटी में विधायक संजय अवस्थी, भवानी सिंह पठानिया, राम कुमार चौधरी, हरदीप सिंह बाबा, हरीश जनारथा, नीरज नैयर  व अजय सोलंकी शामिल हैं ।
2 दिल्ली में रिसेप्शन कमेटी में विधायक आशीष बुटेल को संयोजक,  अमित भरमौरी, विनोद जिंटा व विकास कालटा को सदस्य नामित किया गया हैं।
3 फ़ूड कमेटी में विधायक केवल सिंह पठानिया को संयोजक, विधायक विवेक शर्मा के अतिरिक्त अमित नंदा व दिलदार अली भट्ट को सदस्य नामित किया गया हैं।
4 ट्रांसपोर्टेशन कमेटी में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा को संयोजक जबकि रणजीत सिंह राणा, मनमोहन कटोच, धर्मेंद्र धामी व प्रदीप सूर्या को कमेटी का सदस्य नामित किया गया हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने आज कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को उनके घर स्टोक्स प्लेस जा कर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
विनय कुमार ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य  की कामना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed