शिमला: राजीव भवन में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ली रक्षा की शपथ

शिमला : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्प भी अर्पित किए।
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस अवसर पर कहा कि
हमारा संविधान देश का सर्वोच्च विधान है, जो सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म और उपासना का अधिकार तथा अवसर की समानता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है,इसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी उन्होंने कहा कि देश में आज जिस प्रकार सत्ता पक्ष द्वारा वोट चोरी,संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है व इसका दुरुपयोग किया जा रहा है वह बहुत ही निंदनीय है।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना कर देश के नागरिकों को समान अधिकार देकर देश को एक नई दिशा दी थी। आज दुर्भाग्य से केंद्र की भाजपा सरकार इस संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ कर इसे कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान के प्रति पूरी तरह समर्पित है और इसके किसी भी छेड़छाड़ को सहन नही कर सकती।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कांग्रेस नेता विनीत गौतम,सोनिया चौहान, अनिता वर्मा, यशपाल तनाईयक, एस. के. सहगल, राजेश शर्मा, शिमला नगर निगम के पार्षद राजकुमार शर्मा,गीतांजलि भांगड़ा,विनोद भाटिया, कुणाल चौहान, शुभम हार्डी, अमन, कृष्णा कुमारी,रवि दत्त,रेखा सोनी व अन्य कांग्रेस के नेता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed