शिमला: ऐतिहासिक रिज मैदान पर युवक ने की नोटों की बारिश…
शिमला: ऐतिहासिक रिज मैदान पर युवक ने की नोटों की बारिश…
शिमला: शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को एक युवक ने नोटों की बारिश कर दी। युवक दिल्ली का बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने शिमला आया हुआ था। जब उसके दोस्त थोड़े आगे-पीछे हो गए तो उसने टका बैंच से 19 हजार के करीब राशि फैंक दी। युवक की इस घटना के बाद रिज मैदान पर मौजूद लोग हैरान रह गए और लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। पुलिस के जवानों ने जब युवक को पैसे बिखेरते हुए देखा तो उसे तुरंत मालरोड पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर रिज मैदान पर बिखरे पैसों को स्थानीय लोगों की मदद से एकत्र किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम में युवक से पूछताछ के दौरान पता चला किया उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने आया था। उसने काफी समय से वह राशि एकत्र की थी। युवक ने पुलिस को बताया कि शिमला आकर जरूरतमंदों को वह यह पैसे देना चाहता था। जैसे ही रिज मैदान पर उसके दोस्त उससे थोड़ा अलग हुए थे, उसने रिज मैदान पर पैस बिखर दिए ।