मण्डी: सराज घाटी में 18 दिन बाद परिवहन सेवाएं शुरू

मण्डी: मण्डी ज़िला के सराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा के चलते ठप पड़ी परिवहन सेवाएं अब पुनः पटरी पर लौटने लगी हैं। आज सुबह बगस्याड़ से जंजैहली के लिए HRTC की परिवहन सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। मण्डी जिला के सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित जंजैहली तक परिवहन सेवाएं आज से बहाल हो गई हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से टैम्पो ट्रेवलर के माध्यम से यात्रियों को यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस सेवा के अंतर्गत टेम्पो ट्रैवलर के माध्यम से स्थानीय लोगों को परिवहन की सुविधा प्रदान की जा रही है।

PWD विभाग और HRTC के संयुक्त प्रयासों के लिए आभार एवं धन्यवाद।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed