शिमला: सचिवालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर दृष्टि बाधित संघ ने किया प्रदर्शन..

शिमला : शिमला में राज्य सचिवालय के समीप मंगलवार सुबह दृष्टि बाधित संघ ने प्रदर्शन किया। इस बीच उन्होंने चक्का जाम किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम से ट्रैफिक ठप हो गया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दृष्टि बाधित संघ के पदाधिकारियों को सड़क के एक किनारे बिठा दिया। इसके बाद ही ट्रैफिक बहाल हो पाया। दृष्टि बाधित संघ बैकलॉग की भर्तियां ना होने से नाराज है। संघ के सदस्यों ने बताया कि सरकार ने कई बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले दृष्टि बाधित संघ ने सीएम सुक्खू और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने प्रदर्शन कर रहे दृष्टिहीन दिव्यांगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान दृष्टिहीन दिव्यांगों और पुलिस के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई। दृष्टि बाधित संघ का कहना है कि प्रदेश की सरकारें हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही देती हैं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं दी जाती है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed