हांगकांग में स्वर्ण पदक जीतने पर हिमाचल की बेटी सीमा को CM ने दी बधाई

शिमला: हांगकांग में आयोजित एशियाई स्तर की 10,000 मीटर दौड़ में चम्बा की बहादुर बेटी सीमा के स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा ने स्वर्ण जीतकर न केवल चम्बा का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सीमा ने एक नई ऊँचाई हासिल की है।

उन्होंने कहा कि सीमा की इस उपलब्धि के पीछे अथक मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति जुनून है। इससे पहले भी सीमा अपने कौशल से कई पदक जीत चुकी हैं। यह सफलता सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed