Kolkata Doctor Case: हिमाचल के अस्पतालों में 24 घंटे के लिए बंद रहेगी ओपीडी

शिमला: पश्चिम बंगाल में एक मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेंगी। डॉक्टर शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि, आपात सेवाएं सुचारु रहेंगी। गंभीर मामले आने के बाद ही डॉक्टर को बुलाया जा सकता है। प्रदेशभर के सभी डॉक्टर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed