हिमाचल: कांग्रेस ने इन मंत्रियों और नेताओं को सौंपा नालागढ़ चुनाव का जिम्मा…
हिमाचल: कांग्रेस ने इन मंत्रियों और नेताओं को सौंपा नालागढ़ चुनाव का जिम्मा…
शिमला:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्ताव पर नालागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की क्षेत्र बार चुनाव समन्वय व प्रबंधन की जिम्मेदारिया दे दी है।
कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि हर्षवर्धन चौहान, सुंदर ठाकुर, अजय सलोंकी व केहर सिंह खाची को बघेरी,खिल्लिया, घोलुबाई करसोली, गुलुवाला बैरच, मस्तानपुर,ब्रूना जोगा, जगतारपुर कश्मीरपुर,रिया, पिंजौरा, बगलिहार व नवारगांव में चुनाव समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।
रोहित ठाकुर ,विनय कुमार, कौल सिंह ठाकुर, करनेश जंग, को भागपुर, ,रेढू उपरला, गोलिजमाला,दभोटा,माज़रा, भाटियां, डांग ढांग बिचली व प्लासी कलां में चुनाव समन्वय का जिम्मा सौंपा है।
राम कुमार चौधरी, गंगूराम मुसाफिर, विनोद सुल्तानपुरी व नशिर रावत को मंझोली,प्लासी,कलां साउथ क्षेत्र,गंगुवाल, राजपुरा,रदयाली, किरपालपुर,खेड़ा, बरियां व बवासनी का दायित्व सौंपा गया है।
कर्नल डॉक्टर धनीराम शांडिल, सुरेंद्र चौहान व हरीश जनारथ को नालागढ़ नगर परिषद के वार्ड 1 से 9 तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विक्रमादित्य सिंह,संजय अवस्थी,आदर्श सूद,शिव कुमार को रामशहर,बहेड़ी,धर्मणां,छडोग,मितियां, पोली डे खल्ला व कोइडी का दायित्व सौंपा गया है।
विक्रमादित्य सिंह,संजय अवस्थी,मोहन लाल ब्राक्टा व कुलदीप सिंह राठौर को नंड,जागनी,लुन्स,जुखरी,गाड़ियाच, बहा, कुंडुलु,सरूर व रतवाडी का जिम्मा भी सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रमेश चौहान को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूरे चुनाव प्रचार प्रसार का समन्वयक नियुक्त किया गया