शिमला: कांग्रेस ने विजय पाल खाची का निष्कासन किया रद्द
शिमला: कांग्रेस ने विजय पाल खाची का निष्कासन किया रद्द
हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर राजीव शुक्ला सांसद एवंप्रभारी हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद लोकसभा ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र सेविजय पाल खाची के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी में वापस ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा किविजय पाल खाची हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री जो कि बहुत लंबे समय तक राजनीति में रहे स्वर्गीय जय बिहारी लाल खाची के पुत्र हैं। विजय पाल खाची पंचायती राज संस्थाओं व फल उत्पादक संघमें लंबे समय तक सक्रिय रहे और कांग्रेस पार्टी में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।