पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

शिमला: ठियोग में जमीनी विवाद के चलते गोलीकांड

शिमला: ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को कब्जे भी में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार ध्यान सिंह का सगे भाई दुर्गा राम के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। दोनों का परिवार अलग-अलग रहता था। जमीनी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच आज कहासुनी हुई और देखते ही देखते ध्यान सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिए। घटना में जख्मी हुए तीन लोगों में दुर्गा राम के परिवार के लाल सिंह, संदीप और शुभम शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों की टीम ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।उन्होंने बताया कि तीन घायलों की हालत खतरे से बाहर है और ये अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बंदूक को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया की जिस बंदूक से गोलियां चलाई गई हैं, वह थाने में जमा नहीं थी। जबकि उसी परिवार की ओर से पहले ही एक बंदूक थाने में जमा करवा दी गई थी। गोलीकांड में इस्तेमाल की गई बंदूक की पुलिस जांच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed