प्रतिभा सिंह ने हाईकमान पर छोड़ा मण्डी से चुनाव लड़ने का फैसला

हिमाचल:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर फिर हाईकमान हाईकमान पर फैसला छोड़ा है। चंडीगढ़ में हुई प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के बाद शिमला लौटीं प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में में कहा कि उन्होंने अपनी बात को पार्टी के प्रभारी और मुख्यमंत्री के समक्ष रख दी है। अब हाईकमान का जो भी फैसला होगा वह सर्वोपरि रहेगा। हाईकमान इस पर क्या फैसला लेता है। उसके बाद वह अपना निर्णय लेंगी। कंगना को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस फैसले से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता आहत है। हालांकि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। हम सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए कंगना का स्वागत कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस एक हफ्ते में हिमाचल के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर लेगी। प्रतिभा ने कहा है कि कांग्रेस चुनाव में मजबूत उम्मीदवार उतारेगी और जीत हासिल करेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed