हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन

हिमाचल: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी 56 वर्षीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को निधन हो गया। मुकेश अग्निहोत्री ने रात करीब 12 बजे इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘सिम्मी अग्निहोत्री हमें और आस्था को छोड़कर चली गई है।’

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि 12 फरवरी को उन्होंने बाथू में माता का जागरण रखा था, जिसकी तैयारी वह कर रही थीं और सभी व्यवस्था खुद देख रही थीं। मुकेश की बेटी आस्था भी जागरण के लिए विशेष रूप से नीदरलैंड से आई थी।
डॉ सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। उनकी एक पुस्तक इंपावरिंग ट्राइब्स, अ’ पाथ टूवार्ड्स सस्टेनेवल डेवलपमेंट प्रकाशित हुई है, जिसका लोकार्पण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने करीब तीन माह पहले किया।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed