शिमला शहर में स्वयं सेवियों के 824 पदों को भरने का लक्ष्य

आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा के संदर्भ में बैठक आयोजित;

अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2652753 पर सम्पर्क कर सकते हैं

शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में शिमला शहर के आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के संदर्भ में बैठक ली।
उन्होंने बताया कि शिमला शहर में वार्ड स्तर पर नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और आपदा प्रबंधन के ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार रह सके।
उपायुक्त ने बताया कि शिमला शहर में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के 824 पदों का लक्ष्य रखा गया है और इन्हें मुख्यालय सेवा, संचार सेवा, वार्डन सेवा, हतहत सेवा, बचाव एवं राहत सेवा, अग्निशमन सेवा, प्रशिक्षण सेवा, यातायात सेवा, आपूर्ति सेवा, कल्याण सेवा व शव निपटान सेवा के लिए तैयार किया जाएगा और आपदा प्रबंधन के कार्यों को मजबूती प्रदान की जाएगी।
अनुपम कश्यप ने बताया कि जो नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, उसकी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए और वह शिमला शहर का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2652753 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
कमांडेंट होमगार्ड नवीता शर्मा ने उपायुक्त को नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की और विभिन्न आपदा प्रबंधन गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed