हिमाचल: प्रदेश में तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी ..

हिमाचल : प्रदेश के कई भागों में तीन दिन फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 5 फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों  के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। विभाग ने तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। 

4 फरवरी को कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान शिमला शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।  वहीं, 3 और 4 फरवरी को राज्य के मैदानी/निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। 4 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि  6 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 7 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में आने वाले दिनों यानि 3 फरवरी देर रात से प्रदेश में फिर एक बार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते तीन और चार फरवरी को प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी वहीं, निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने  बताया कि बारिश और बर्फबारी का यह दौर 7 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम के साफ होने की संभावना है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed