लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उतारेगी मजबूत प्रत्याशी : : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को नई दिल्ली से राजधानी शिमला लौटे। शिमला पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नये साल के स्वागत के लिए हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से तैयार। सैलानी हमारे अतिथि हैं। सैलानियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ईमानदार छवि और जनाधार वाले नेताओं को कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी बनाएगी। बीते दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ विस्तार से कई मामलों पर चर्चा हुई है। लोकसभा चुनाव में क्या मुद्दे होंगे, इन पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले नेता को ही पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाए, ऐसा आदेश हाईकमान ने दिया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed