राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाएंगे विक्रमादित्य सिंह

शिमला : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अनुसार 15 जनवरी से 24 जनवरी तक खास अनुष्ठान किया जाएगा। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी।  एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं, देश के 4000 दिग्गज संतों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे, क्रिकेटर्स और समाज के तमाम उच्च पदाधिकारी लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

वहीं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह राम मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या जाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed