शिमला: इंदिरा गांधी खेल परिसर में दो दिवसीय डीएवी (राज्य स्तरीय) विविध खेलों का आयोजन

दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के द्वारा जूडो,योग, ताईकवांडो, राइफल शूटिंग और  डीएवी स्कूल टुटू के द्वारा कराटे व डीएवी स्कूल  शोघी के द्वारा बॉक्सिंग खेलों की मेज़बानी की गई

शिमला: इंदिरा गांधी खेल परिसर में दो दिवसीय डीएवी राष्ट्रीय खेल राज्य स्तरीय (हिमाचल प्रदेश)  के अंतर्गत विविध खेलों का आयोजन किया गया । अंडर 14 ,17,19 वर्ग के  अंतर्गत डी ए वी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला के द्वारा जूडो ,योग, ताई कवांडो, राइफल शूटिंग और  डी ए वी स्कूल टुटू के द्वारा कराटे तथा डी ए वी स्कूल  शोघी के द्वारा बॉक्सिंग खेलों का मेज़बानी की गई। इन प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़ोन  के विद्यालयों के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य  अनुपम ने  सभी प्रतिभागी टीमों को संबोधित करते हुए उन्हें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर डी ए वी टूटू की प्रधानाचार्य जीवन ज्योति और डीएवी शोघी के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह भी मौजूद रहे।

प्रथम दिन योग प्रतियोगिता में अंडर  14 के वर्ग में डीएवी आलमपुर के छात्रों ने प्रथम स्थान और डीएवी सोलन के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । अंडर 17 के वर्ग में डी ए वी मंडी ने के छात्रों ने प्रथम स्थान और डीएवी पालमपुर के छात्रों ने द्वितीय स्थान अर्जित किया । अंडर-19 वर्ग में डी ए वी पालमपुर के छात्रों ने प्रथम स्थान और डी ए वी मंडी के छात्रों ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

योग प्रतियोगिता अंडर  14 वर्ग में डीएवी मंडी की छात्राओं ने प्रथम और डीएवी राजगढ़ की छात्राओं ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

अंडर 17 के वर्ग में डीएवी मंडी प्रथम और डीएवी चंबा ने द्वितीय स्थान, अंडर 19 के वर्ग में डी ए वी मंडी प्रथम और डी ए वी पालमपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूडो प्रतियोगिता में अंडर  14 वर्ग में  35 किलोग्राम के अंतर्गत दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला से देवांग, डी ए वी गौहर से करण  और भावनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14  के वर्ग में 40 किलोग्राम में डी ए वी ऊना से साधिका   और 45 किलोग्राम के अंतर्गत डी ए वी बानगी कांगड़ा से यशिका ने प्रथम स्थान और  डी ए वी लक्कड़ बाजार से अनुष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 के वर्ग में 40 किलोग्राम में डीएवी

लक्कड़ बाज़ार  से शिवालिका  , डी ए वी सोलन से शैलजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम में डी ए वी कुल्लू से श्रुति ने प्रथम और डी ए वी लक्कड़ बाज़ार  से आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 52 किलोग्राम में डी ए वी लक्कड़ बाजार से दीक्षिता ने प्रथम और डी ए वी सोलन से तनवी  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।63 किलोग्राम में डी एवी लक्कड़ बाजार से शगुन चंदेल ने प्रथम तथा 70 किलोग्राम में  डी ए वी कुल्लू से दीया ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 के वर्ग में 63  किलोग्राम में  डी ए वी कुल्लू से यामिना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।,अंडर 17 के वर्ग में 52 किलोग्राम में डी ए वी सोलन से अर्चिल ने प्रथम और डीएवी गौहर से पुष्प ने द्वितीय स्थान हासिल किया।  55 किलोग्राम  में डी ए वी लक्कड़ बाजार से वैभव ने प्रथम और डी ए वी कुल्लू से आयुष्मान ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। 60 किलोग्राम में डी ए वी कुल्लू से केतन ने प्रथम स्थान ,66 किलोग्राम में डी ए वी सोलन से अंशुल भटिया ने प्रथम स्थान ,80 किलोग्राम में डी ए वी बिलासपुर से नमन शर्मा ने प्रथम स्थान ,अंडर 19 के वर्ग में 55 किलोग्राम में डी ए वी गौहर से तिलक राज ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed