प्रतिभा सिंह 5 से 9 दिसम्बर तक अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के दौरे पर रहेंगी

शिमला:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 5 से से 9 दिसम्बर तक अपने संसदीय क्षेत्र मण्डी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ अनेक योजनाओं के शिलान्यास व उद्धघाटन भी करेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि प्रतिभा सिंह 5 दिसम्बर को सुबह 9.30 बजे शिमला से मण्डी के लिये रवाना होंगी। इस दौरान 12.30 बजे सुंदरनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के उपरांत 2 बजे यहां डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगी। उसके बाद मण्डी के लिये रवाना होंगी। रात्रि विश्राम मण्डी परिधि गृह रहेगा।

6 दिसम्बर को प्रतिभा सिंह  मण्डी में निर्माणाधीन पंचवतर पुल का कार्य निरीक्षण करेंगी। बाद में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ मण्डी में गणपति नाले में डबल लेन पुल का उद्धघाटन अवसर पर मौजूद रहेंगी। उसके बाद पीएमजीएसवाई के तहत  गणपति सड़क के अपग्रेडेशन की भूमि पूजा करेंगी। दोपहर बाद मण्डी सदर में लोक निर्माण मंत्री के साथ खड खलियान मटियारी सड़क, उसके बाद कसान बाया हरिजन बस्ती रचोरा कसान सड़को का शिलान्यास करने के बाद कोटली बस स्टेंड से एचआरटीसी की  कोटली नैना देवी  नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।उसके बाद बड़ागाँव से अलग वाया टिल्ला सड़क का उदघाटन,ऑन कैलनची से कुसमल सड़क के अपग्रेडेशन का भूमि पूजन उसके बाद धार सुरारी से छत्रेहर सड़क का शिलान्यास अवसर पर मौजूद रहेंगी। रात्रि विश्राम मण्डी परिधि गृह रहेगा।

7 दिसम्बर को प्रतिभा सिंह लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान पटखेरी के बखिली खड में पुल, लंबा थाच में डबल लेन पुल, देवल खड पर पुल  व धीम कतारु में पुल के उदघाटन समारोह में उपस्थित रहेंगी। उसके बाद चोलु थाच में जन सभा करेंगी। रात्रि विश्राम मण्डी परिधि गृह रहेगा।

8 दिसम्बर को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ  मण्डी सदर के बृंदहानी से मझवार सड़क,मंगवाईं से कथलांग सड़क के अपग्रेडेशन का भूमि पूजन करने के बाद तल्याहर में जन सभा को सम्बोधित करेंगी। उसके बाद पुरानी मण्डी के पड्डल में व्यास नदी पर पुल का निरक्षण करेंगी। उसके बाद  साराभाई में जिला कुल्लू के पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम साराभाई विश्राम गृह रहेगा।

9 दिसम्बर को प्रतिभा सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी।इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ नेवली  व सेंज में मोटर योग्य वैली पुल का उदघाटन करने के बाद यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। रात्रि विश्राम मण्डी परिधि गृह रहेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed