जल्द ही सरकार में कर्मठ कार्यकर्ताओं की जाएंगी नियुक्तियां – सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जल्द ही सरकार में कर्मठ कार्यकर्ताओंकी नियुक्तियां  की जाएगी। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति बहुत ही विकट है और यह सब पूर्व भाजपा सरकार का किया धरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास के प्रति समर्पित है और इनमे धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।

ओक ओवर में हिमुडा के नव नियुक्त उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ओर उनके सैकड़ों समर्थकों ने मुख्यमंत्री का इस नियुक्ति के लिये आभार व्यक्त किया। 

यहां आये पार्टी के लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 दिसम्बर को सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार अपने एक साल का समारोह धर्मशाला में करने जा रही है।इस  समारोह में कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी भाग लेंगे।

सुक्खू ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह धर्मशाला में आयोजित होने वाले इस समारोह में  बड़ी संख्या में शामिल हों।

इससे पूर्व हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने अपनी इस नियुक्ति के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनकी सभी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि  जो मान सम्मान उन्हें कांग्रेस पार्टी ने दिया है उसे वह कभी नहीं भुला सकते। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान के लिए कांग्रेस आला कमान,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आभारी हैं।

 छाजटा ने कहा कि हिमुडा के कार्यो में विस्तार हो,प्रदेश में आवास सुविधाएं बड़े इसके वह पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने वहां आये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

छाजटा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह से भेंट कर जताया आभार

बाद में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में छाजटा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

छाजटा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह से भेंट कर जताया आभार

 प्रतिभा सिंह ने छाजटा को इस नए पदभार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने छाजटा की सराहना करते हुए कहा कि वह पार्टी के बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में जल्द ही अन्य पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओ को सरकार में मान सम्मान मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति में अपनी खुशी का इजहार करने हुए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed