HPPSC: न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमाचल: राज्य लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित किए। प्रदेश को 8 नए सिविल जज मिल गए हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ज्योति भागचांदनी, पारस आहुजा, सुस्मिता शर्मा, विकाश ठाकुर, अपूर्वा राज, हिमानी, राघव शर्मा और रिद्धि पत्रवाल का चयन किया गया है। आयोग ने गृह विभाग को पत्र भेजकर चयनित उम्मीदवारों को सिविल जज के पद पर नियुक्त देने की सिफारिश की है। नौ जुलाई 2023 को सिविल जज भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। 18 से 22 सितंबर तक मुख्य परीक्षा ली गई। 28 नवंबर से एक दिसंबर तक साक्षात्कार लिए गए। कुल 17 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित तीन-तीन पद रिक्त रह गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed