पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल ने किया 21 मेधावी विद्यार्थियों को भारत दर्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना

भारत दर्शन योजना विद्यार्थियों को हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास: धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा किताबी ज्ञान ही शिक्षा का एकमात्र लक्ष्य नहीं बल्कि हम कौन थे और कहाँ पहुंचे है इसे जानकर बच्चे सीखेंगे खुद पर गर्व करना
विश्व के वैज्ञानिक जो आज प्रयोगशालाओं में जान रहे हैं हमारे ऋषिमुनियों ने सदियों पूर्व ही अध्यात्म के माध्यम से किया है वर्णित: धूमल

हमीरपुर : सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाई जा रही भारतदर्शन योजना विद्यार्थियों को हमारे समृद्ध गौरवशाली धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के परिधिगृह से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर 21 लड़कों के दल को भारत भ्रमण के लिए रवाना करते हुए अपने सम्बोधन में यह बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान ही नहीं है बल्कि बच्चों को जब यह पता चलेगा कि हम कौन थे और हम आज कहां तक पहुंचे हैं तब वह खुद पर गर्व करना सीखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सभ्यता हमारी संस्कृति हमारी धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत इतनी अधिक संपन्न समृद्ध और गौरवशाली है कि विश्व भर के वैज्ञानिक जो बात आज अपनी प्रयोगशाला में बैठकर जान रहे हैं हमारे ऋषि मुनियों ने महापुरुषों ने आध्यात्मिक ज्ञान की बदौलत वह सब सदियों पूर्व ही वर्णित किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों के जीवन का अनुसरण करना उनके अनुभवों को जानना और उनके द्वारा बतलाए मार्ग पर चढ़ना निश्चित रूप से हमारे जीवन को प्रभावित करता है सही दिशा में लेकर जाता है। आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में यदि अपनी भूमिका निभाई है तो सबसे पहले जो खतरा खड़ा है वह नशा है। युवा पीढ़ी को इससे बचना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल, सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित हुए 21 लड़के भारत भ्रमण पर आज जा रहे हैं उन सभी बधाई और शुभकामनाएं। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निशुल्क आयोजित किया जाता है। पिछले 5 सालों मे 101 बच्चों को यह यात्रा कर चुके हैं , और आज से लेकर 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़के सांसद भारत दर्शन यात्रा पर जा रहे हैं। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर भी जाएगा।

प्रो धूमल ने कहा कि 21 छात्रों के साथ 2 ‘एक से श्रेष्ठ’ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। ‘एक से श्रेष्ठ’, भी अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और साथ ही सभी जरूरी शिक्षा सामग्री जैसे स्कूल बैग, स्टडी टेबल, स्टेशनरी निशुल्क दी जाती है। वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोज़गार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है। केंद्रों मे बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन मिल्क शेक भी दिया जाता है और डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप और लर्निंग किट द्वारा बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर भाजपा जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, कैप्टन रणजीत सिंह, माया शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा नवीन शर्मा अजय शर्मा जिला महामंत्री राकेश ठाकुर अजय रिंटू, प्यारेलाल शर्मा विजयपाल सोहारु दीप बजाज तेजप्रकाश चोपड़ा धरमिंदर शर्मा विनोद ठाकुर राज कुमारी बीना शर्मा विकास शर्मा अभिषेक मनु मनजीत सौरभ सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री व युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्ष व उनकी टीम और प्रयास संस्था के पदाधिकारी अपनी टीम सहित उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed